Skip to main content

School Closed: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें कहां-कहां टली बोर्ड परीक्षाएं

 

School Closed: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें कहां-कहां टली बोर्ड परीक्षाएं

newimg/04042021/04_04_2021-school_closed_21525671.jpg
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कई राज्यों में स्कूल कॉलेज बंद (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए बिहार दिल्ली यूपी पंजाब मध्य प्रदेश समेत कई बड़े राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को फिर से बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है।

Sanjeev TiwariSun, 04 Apr 2021 08:24 AM (IST)

नई दिल्ली, एजेंसी।  कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से पैर फैलाता नजर आ रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ता देख कई राज्य सरकारों ने फिर से स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया है। वहीं कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया है। 

कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए बिहार, दिल्ली, यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत कई बड़े राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को फिर से बंद (School Closed) कर दिया गया है। वहीं दिल्ली में नए सेशन ओर शिक्षा निदेशालय ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं देश के ऐसे कई राज्य हैं, जहां कोरोना के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। कई राज्यों में परीक्षा भी रद कर दी गई है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर बेकाबू हो रहा है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच शनिवार को भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 93,000 नए मामले सामने आए हैं जो बीते करीब 5 महीनों में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। इस दौरान 514 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है।

बिहार के सभी स्कूल-कॉलेज 11 अप्रैल तक बंद (School Closed in Bihar)

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार में नीतीश सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग को 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के बारे में आपदा प्रबंधन समूह विचार करे। बैठक के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को पांच से 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए 11 के बाद का निर्णय आगे लिया जाएगा। मालूम हो कि इसके पहले 13 मार्च 2020 को राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों को बंद किया गया था।

उत्तर प्रदेश में स्कूल 11 अप्रैल तक बंद (School Closed in UP)

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 11 अप्रैल तक के लिए 8वीं क्लास तक के स्कूलों को बंद करने की घोषणा कर दी है। पहले यह फैसला 4 अप्रैल तक के लिए ही लागू था, लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली में अगले आदेश तक स्कूल बंद (School Closed in Delhi)

कोविड-19 के नए केसों के चलते देश की राजधानी दिल्ली में 8वीं तक के स्कूलों को न खोलने का फैसला लिया गया है। दिल्ली सरकार के आदेश के अनुसार, कक्षा 9 और 11 के छात्रों को अभिभावकों की अनुमति के बाद ही स्कूल आने दिया जाएगा। वहीं, पैरेंट्स एसोसिएशन ने दिल्ली सरकार के फैसले की सराहना की है।

पंजाब में 10 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज (School Collage closed in Punjab)

कोरोना की कहर से बुरी तरह प्रभावित होने के बाद पंजाब में स्कूल और कॉलेजों को 10 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. इससे पहले अमरिंदर सरकार ने 31 मार्च तक के लिए ही स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया था, लेकिन अब इसे 10 दिन और बढ़ा दिया गया है। राज्य के स्वास्थ अधिकारियों का कहना है कि मई महीने के मध्य तक, नए मामलों में कमी आने की उम्मीद है। ऐसे में सीएम अमरिंदर सिंह ने कोरोना के टेस्ट और वैक्सिनेशन को बढ़ाने का आदेश दिया है।

हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद (School closed in Himachal Pradesh)

कोरोना की दूसरी लहर से बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में स्कूल और अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान को 15 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कुल्लू के दौरे के दौरान ढालपुर में इस बात की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले स्कूलों को चार अप्रैल तक बंद रखा था, लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने से अब स्कूल, कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का निर्णय लिया गया है. हालांकि, राज्य में पर्यटकों के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगी है।

मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल तक स्कूल बंद (School closed in Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश में कोरोना के कहर रोकने के लिए राज्य सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इसी कड़ी में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 15 अप्रैल तक 8वीं क्लास तक के स्कूलों पर बंद रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लासेस 1 अप्रैल से शुरू हो गई हैं। हालांकि, ऑफलाइन क्लास के लिए पैरेंट्स की परमिशन जरूरी होगी।

राजस्थान सरकार ने स्कूलों पर लगाया रोक (School closed in Rajasthan)

राजस्थान सरकार ने 5वीं तक के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया यही. इसके अलावा सरकार 8वीं, 9वीं और 11वीं क्लास की परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है. हालांकि, सरकार के नए आदेश का इंतजार किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में भी स्कूल-कॉलेज बंद (School closed in Chhattisgarh)

छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना के खिलाफ सख्त कदम उठाती नजर आ रही है. यहां दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसल लिया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा अगली सूचना तक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है।

तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात में स्कूल बंद (school closed in telangana, tamilnadu and gujrat)

तेलंगाना में मेडिकल कॉलेजों को छोड़कर सभी शिक्षण संस्थानों (स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, गुरुकुल) को बंद कर दिया गया है। वहीं तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, राज्य सरकार ने 22 मार्च से अगले आदेश तक कक्षा 9, 10 और 11 के लिए स्कूलों को बंद करने का भी आदेश दिया है। इसके अलावा गुजरात सरकार ने राज्य के आठ नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित स्कूलों को 10 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर और राज्य राजधानी गांधीनगर शामिल है।

महाराष्ट्र में पहली से 8वीं तक के छात्र बिना परीक्षा के होंगे पास (Maharashtra School Update news)

महाराष्ट्र सरकार ने पहली से 8वीं कक्षा तक के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट करने का फैसला लिया है। स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर वर्षा गायकवाड़ ने ट्विटर पर घोषणा की है। साथ ही कहा कि जल्द ही कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के संबंध में भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर राज्य में पहली से 8वीं कक्षा तक के छात्रों को प्रमोट करने की जानकारी दी है। सरकार ने यह फैसला महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से लिया है। 

यहां बदली बोर्ड परीक्षा की तारीख (Board Exam Date change)

पंजाब में कोरोना के चलते बोर्ड परीक्षा की तारीखों (Board Exam Date) में भी बदलाव किया गया। यहां बोर्ड परीक्षाएं पहले 22 मार्च से 9 अप्रैल के बीच होने वाली थी। नए आदेश के अनुसार, अब कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से 24 मई के बीच होगी और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल से 24 मई के बीच आयोजित की जाएंगी। राजस्थान स्टेट एजुकेशन बोर्ड ने 8वीं, 9वीं और 11वीं क्लास की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसमें 8वीं की परीक्षाएं 06 मई से, 9वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से और 11वीं क्लास की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं।

kumbh-mela-2021

Comments

Popular posts from this blog

Stomach problems

Stomach Disorders, Pain and Gas: पेट में गैस, जलन या डाइजेशन से जुड़ी हर परेशानी का इलाज हैं ये 7 चीजें... NDTV Food Hindi |  Updated: Mar 01, 2019 13:42 IST Digestive Problems and How to End Them:  बाहर का खाना और फास्टफूड  आजकल की जीवनशैली में शामिल हो चुके हैं, जो हमारे शरीर की पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव डालते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार कम मात्रा में ही  सौंफ ,  अदरक ,  दही  और  पपीता  आदि खाने से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखा जा सकता है. अगर आप भी पेट में गैस की समस्या का समाधान तलाश रहे हैं. पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय आप जानना चाहते हैं या इसके लिए आप गैस की टेबलेट लेते हैं, तो आपको गैस भगाने के घरेलू उपाय करने की जरूरत है. पेट की गैस को गैस जड़ से खत्म करने के लिए अंग्रेजी दवा या पेट में गैस बनने की दवा लेने के बजाए अपनाएं कुछ  घरेलू नुस्खे. ..पोषण और आहार विशेषज्ञ नमामी अग्रवाल और 'फिटपास' की पोषण और आहार विशेषज्ञ मेहर राजपूत ने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने वाले कुछ तत्वों की सूची बनाई है. रसोई में मौजूद कई चीजें ऐसी...

सावधानी: व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो भूलकर भी ना करें ये सात गलती, हो सकती है जेल

  सावधानी: व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो भूलकर भी ना करें ये सात गलती, हो सकती है जेल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sat, 27 Mar 2021 01:39 PM IST       विज्ञापन 1  of 8 7 mistakes on WhatsApp  - फोटो : amarujala विज्ञापन मुक्त विशिष्ट अनुभव के लिए अमर उजाला प्लस के सदस्य बनें Subscribe Now व्हाट्सएप एक ऐसा इंस्टैंट मैसेजिंग एप हो गया है जिसे सबसे ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद से कंपनी को थोड़ा नुकसान हुआ है लेकिन यूजर्स बेस पर कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। आप में से कई लोग होंगे जो व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहे होंगे। ऐसे में आप लोग तमाम तरह के फोटो-वीडियो और मैसेज एक-दूसरे को भेजते होंगे, लेकिन इन सबके बीच आप कई बार अनजाने में बड़ी गलतियां करते हैं जो आपको जेल की हवा भी खिला सकती है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में यही बताएंगे कि व्हाट्सएप इस्तेमाल करते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। विज्ञापन 2  of 8 porn  - फोटो : सांकेतिक चित्र पॉर्न क्लिक शेयर करना पॉर्न को लेकर पुलिस काफी शख्त है। ऐसे में यदि आप व्ह...

Up board exam 2021 important questions

  UP Board Exam 2021: बोर्ड एग्जाम की उल्टी गिनती शुरू, विज्ञान में अच्छे अंक पाने के ये हैं खास टिप्स Media Solution Initiative  Updated Fri, 19 Mar 2021 05:16 PM IST विज्ञापन       up board  - फोटो : Amar Ujala Graphics विज्ञापन मुक्त विशिष्ट अनुभव के लिए अमर उजाला प्लस के सदस्य बनें Subscribe Now उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2021 में होने वाली परीक्षाओं के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं के लिए समय सारणी भी जारी कर दी गई  है। यदि  किसी भी छात्र को डेटशीट नहीं मिल पाई है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं  है। वह यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाकर अपनी डेटशीट को डाउनलोड एवं आवश्यकतानुसार प्रिंट भी कर लें। यूपी बोर्ड 10वीं एग्जाम में मैथ्स और विज्ञान के साथ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी नीचे दी गई लिस्ट को भी अपने पास सुरक्षित कर सकते हैं। यह डेटशीट उनके लिए बेहद मददगार साबित होगी।  विज्ञापन तारीख पेपर   का   नाम 24/04/2021 हिन्दी  28/04/2021 चित्र...

UP Board Date Sheet 2021 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षाएं अब 8 मई से, देखें नई डेटशीट

  UP Board Date Sheet 2021 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षाएं अब 8 मई से, देखें नई डेटशीट वरिष्ठ संवाददाता , प्रयागराज Last Modified: Wed, Apr 07 2021. 20:44 PM IST     UP Board Date Sheet 2021 :  यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अब 8 से 28 मई के बीच होगी। पंचायत चुनाव के कारण शासन ने परीक्षा कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। पूर्व में 10 फरवरी को घोषित कार्यक्रम में 24 अप्रैल से परीक्षा प्रस्तावित थी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब एक साथ 8 मई शनिवार से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 25 मई को समाप्त होगी। इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 28 मई को समाप्त होगी। सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार प्रदेश में नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षाओं के आयोजन कराए जाने के लिए तैयारियां पूर्ण किए जाने के संबंध में सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को शासन ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें - ( UP Board High Scho...

मोबाइल में पूरे सिग्नल होने के बाद भी नहीं मिलता है 4G की स्पीड से इंटरनेट, तो तुरंत करें ये काम

  मोबाइल में पूरे सिग्नल होने के बाद भी नहीं मिलता है 4G की स्पीड से इंटरनेट, तो तुरंत करें ये काम स्मार्टफोन की प्रोफाइल फोटो दैनिक जागरण की है सभी लोग 4G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फोन में पूरे नेटवर्क आने के बावजूद 4G की स्पीड से इंटरनेट नहीं मिलता है। तो आज हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो कि आपके बहुत काम आएंगे। Ajay Verma Sat, 27 Mar 2021 04:20 PM (IST) Facebook Twitter whatsapp नई दिल्ली, टेक डेस्क।  देश में 4G नेटवर्क पूरी तरह से फैल चुका है। अब सभी लोग 4G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फोन में पूरे नेटवर्क आने के बावजूद 4G की स्पीड से इंटरनेट नहीं मिलता है। ऐसे में सवाल उठता है कि एंड्राइड फोन की इंटरनेट स्पीड को कैसे बढ़ाया जाए। तो इसका जवाब आपको हमारी इस खबर में मिलेगा। हम आपको यहां कुछ टिप्स देंगे, जिनको अपनाकर आप इंटरनेट की स्पीड को बढ़ा सकेंगे। APN जरूर चेक करें इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए Access Point Network यानी APN की सेटिंग जरूर चेक करें, क्योंकि हाई स...

Modi wickpid

नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री किसी अन्य भाषा में पढ़ें ध्यान रखें संपादित करें नरेन्द्र दामोदरदास मोदी  ( उच्चारण   सहायता · सूचना ,  गुजराती :  નરેંદ્ર દામોદરદાસ મોદી ;  जन्म : १७ सितम्बर १९५०) २०१४ से  भारत  के १४वें  प्रधानमन्त्री  तथा वाराणसी से सांसद हैं। [2] [3]  वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। इससे पहले वे 7 अक्तूबर २००१ से 22 मई २०१४ तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मोदी  भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) एवं  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। नरेन्द्र मोदी भारत के १४वें प्रधानमन्त्री पदस्थ कार्यालय ग्रहण  26 मई 2014 राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राम नाथ कोविन्द पूर्वा धिकारी मनमोहन सिंह सांसद, लोकसभा पदस्थ कार्यालय ग्रहण  16 मई 2014 पूर्वा धिकारी मुरली मनोहर जोशी चुनाव-क्षेत्र वाराणसी गुजरात के १४वें मुख्यमन्त्री पद बहाल 7 अक्टूबर 2001 – 22 मई 2014 राज्यपाल...

Suraj pandey

UP Board Exam 2021: 8 मई से शुरू हो सकती हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, जल्द जारी होगी डेटशीट

  UP Board Exam 2021: 8 मई से शुरू हो सकती हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, जल्द जारी होगी डेटशीट UP Board Exams 2021 New Datesheet: माध्यमिक शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो 8 मई से परीक्षा शुरू कराने का प्रस्ताव है. परिक्षाओं को मई में ही संपन्न कराकर जून के अंत तक परिणाम घोषित कराने की योजना है. आठ मई से यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को करवाने का प्रस्ताव NEWS18HINDI LAST UPDATED:  APRIL 6, 2021, 10:19 AM IST लखनऊ.  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) की वजह से टाली गई उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Madhyamik Shiksha Board) की ओर कराई जाने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 (UP Board Exam 2021) का आयोजन 8 मई से कराने जाने की संभावना है. माध्यमिक शिक्षा विभाग नई डेटशीट का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा हैं. मुख्यमंत्री से सहमति मिलने के बाद बोर्ड एग्जाम की स्कीम जारी कर दी जाएगी. बता दें इससे पहले बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से 12 मई तक होना था, लेकिन पंचायत चुनाव को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को कुछ अरसे के लिए स्थगित कर दि...

Healthy tips

8 tips for healthy eating - Eat well Secondary navigation Food and diet Recipes and tips Digestive health These 8 practical tips cover the basics of healthy eating and can help you make healthier choices. The key to a healthy diet is to eat the right amount of  calories  for how active you are so you balance the energy you consume with the energy you use. If you eat or drink more than your body needs, you'll put on weight because the energy you do not use is stored as fat. If you eat and drink too little, you'll lose weight. You should also eat a wide range of foods to make sure you're getting a balanced diet and your body is receiving all the nutrients it needs. It's recommended that men have around 2,500 calories a day (10,500 kilojoules). Women should have around 2,000 calories a day (8,400 kilojoules). Most adults in the UK are eating more calories than they need and should eat fewer calories. 1. Base your meals ...